ट्रस्ट परिचय एवं उद्देश्य
मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है — सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा।
मानव सहायता ट्रस्ट (MST) क्या है?
मानव सहायता ट्रस्ट की स्थापना सर्वजन के सुख-दुख में सहकारिता और आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। यह किसी व्यावसायिक लाभ या निजी हित से परे, शुद्ध सेवा-भाव एवं जन-सहयोग पर आधारित एक वैधानिक ट्रस्ट है।
जब समाज का कोई परिवार अपने मुखिया या कमाऊ सदस्य को असमय खो देता है, तो उस पर आर्थिक विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे विषम समय में मानव सहायता ट्रस्ट के हजारों-लाखों सदस्य परस्पर संगठित होकर सीधे उस पीड़ित परिवार के खाते में सहयोग राशि पहुँचाते हैं, ताकि दिवंगत सदस्य के आश्रितों को स्वाभिमानपूर्वक जीने का संबल मिल सके।
हमारा विजन (Vision)
प्रत्येक जरूरतमंद और पीड़ित परिवार को ₹50 लाख तक का त्वरित एवं पारदर्शी आर्थिक संबल प्रदान करना।
हमारा मिशन (Mission)
बिना किसी मध्यस्थ या बिचौलिए के, प्रत्यक्ष बैंक खाते में शत-प्रतिशत सहायता पहुँचाना।
पारदर्शिता, स्वाभिमान, एकता और सेवा
1. पूर्ण पारदर्शिता
प्रत्येक सदस्य को पता होता है कि सहायता राशि सीधे किस बैंक खाते में और किस जरूरतमंद को भेजी जा रही है।
2. सीधा लाभ (Zero Middlemen)
सहयोग राशि किसी तीसरे पक्ष के पास जाने के बजाय सीधे पीड़ित परिवार/नॉमिनी के खाते में क्रेडिट होती है।
3. पूल विभाजन प्रणाली
लाखों सदस्यों को पूल A, B, C में विभाजित किया गया है जिससे बैंक सर्वर एवं दैनिक ट्रांजेक्शन सीमा प्रभावित न हो।
4. जन-कल्याण कोष
₹50 के वार्षिक दान से गरीब छात्रों को शिक्षा, अस्पताल में मुफ्त दवा और गरीबों में कंबल/राशन की व्यवस्था।
राज्य कार्यकारिणी एवं मुख्य पदाधिकारी
आप किसी भी समय अपने क्षेत्र के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर सकते हैं: